बाजार से गुम हुआ पांच वर्षीय बालक मिला
बांदा, जून 25 -- बांदा। थाना जसपुरा पुलिस ने गुम 05 वर्षीय बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया । प्रभारी निरीक्षक ऋषिदेव ने बताया कि गुरूवार को अमारा की रहने वाली ममता पाल ने डायल यूपी-112 पर सूचना दी कि उनका 05 वर्षीय पुत्र जसपुरा बाजार में कहीं गुम हो गया है काफी खोजबीन किया लेकिन उसका पता नहीं चल पाया । सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक थान अतर्रा श्री ऋषि देव सिंह ने पुलिस टीमों का गठन कर उन्हें विभिन्न संभावित स्थानों पर रवाना किया गया । पुलिस टीमों द्वारा सक्रियता एवं तत्परता के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ तथा संभावित स्थानों पर तलाश करते हुए बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.