गोरखपुर, मार्च 19 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत के मुख्य बाजार में मां के साथ आई मासूम बच्ची अचानक लापता हो गई, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और करीब एक घंटे के भीतर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार, सहजनवा थाना क्षेत्र के मांट बाजार निवासी शान मोहम्मद की पत्नी साजिदा गुरुवार सुबह करीब 11 बजे ईद की खरीदारी के लिए अपनी तीन वर्षीय बेटी आयशा के साथ बाजार आई थीं। वह एक दुकान पर सामान खरीद रही थीं, तभी बच्ची अचानक कहीं गायब हो गई। मां ने बाजार में काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। वह रोते-बिलखते थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू कर दी। करीब एक घंटे के भीतर बच्ची को एक दुकान के पास सुरक्षित पाया गया। पुलिस बच्ची को थाने लेकर आई और मां के सुपुर्द कर द...