नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- गणपति बप्पा मोरया...गणेश चतुर्थी का त्योहार आने वाला है और ये खास पर्व बिना मोदक के अधूरा माना जाता है। गणेश जी को मोदक काफी पसंद है और प्रसाद में यही चढ़ाया जाता है। अगर आप भी भगवान को चढ़ाने के लिए मोदक बाजार से खरीदने का सोच रही हैं, तो थोड़ा रुक जाइये। बाजार वाले महंगे मोदक खरीदने से अच्छा है कि आप घर पर झटपट बना लीजिए। मोदक बनाने में कोई रॉकेट साइंस नहीं है और आप सिर्फ 1 कप चावल से 21 मोदक बनाकर रख सकते हैं। अगर ज्यादा बनाने हैं तो चावल का रेशियो बढ़ा लीजिए। शेफ कबिता सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर ट्रेडिशनल उकड़ीचे मोदक बनाने की रेसिपी बताई है। उकड़ीचे मोदक भगवान गणेश के सबसे प्रिय माने जाते हैं और इसे पारंपरिक मिठाई भी माना जाता है।उकड़ीचे मोदक के लिए सामग्री मोदक की उकड़ के लिए 1 कप बारीक चावल का आटा 1¼ कप पा...