नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- दिवाली एक ऐसा त्योहार है जिसके लिए घर को पहले अच्छी तरह से साफ किया जाता है और फिर बहुत सुंदर तरीके से सजाया जाता है। घर की सजावट के लिए हर साल दिवाली के समय पर नई-नई चीजें मार्केट में आती हैं। इस साल हैंगिंग शुभ-लाभ काफी ट्रेंड में हैं और बाजार में ये धड़ल्ले से बिक रहे हैं। इनके दाम की बात करें तो ये खूबसूरत हैंगिंग शुभ-लाभ की कीमत की शुरुआत 500 रुपये ये है। ये एक बड़ा अमाउंट है जो कुछ इंवेस्ट करने से पहले काफी सोचते हैं। ये हैंगिंग डेकोरेशन आइटम हैंडमेड है इसलिए आप इन्हें घर पर 100 रुपये तक में बनाकर तैयार कर सकते हैं। यहां हम एक सिंपल DIY बता रहे हैं जिसे कोई भी आसानी से फॉलो कर सकता है। सीखिए कैसे तैयार करें ये हैंगिंग शुभ-लाभ।सुंदर हैंगिंग शुभ-लाभ कैसे बनाएं 1) हैंगिंग शुभ-लाभ बनाने के लिए आपको चाहिए कार्डबोर्...