नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- घर में जब भी कुछ स्पेशल बनाने की बात हो तो सबसे पहले पनीर का नाम आता है। पनीर की कोई भी डिश बने बच्चों से ले कर बड़े तक, खूब शौक से खाते हैं। हालांकि इसके लिए बाजार से पनीर लाना पड़ता है, जो महंगा होने के साथ-साथ कई बार मिलावटी भी होता है। आय दिन नकली पनीर की खबरें तो आप सुनती ही होंगी। ऐसे में क्यों ना घर पर ही पनीर बना लें? इसके लिए आपको दूध फाड़ने और बाकी झंझट करने की जरूरत नहीं है, बस आधा कप चावल में कुछ चीजें मिलाकर बिल्कुल बाजार जैसा पनीर आप बना सकती हैं। जी हां, ये सुनने में थोड़ा अटपटा लग सकता है, लेकिन फूड क्रिएटर पूनम देवनानी का ये नुस्खा वाकई कमाल का है। इससे मार्केट जैसा पनीर सस्ते में बन जाता है और काफी टेस्टी भी लगता है। तो चलिए फटाफट से देख लेते हैं इसे बनाना कैसे है।आधा कप चावल से बनाएं 1/2 किलो पनीर...