फिरोजाबाद, मार्च 23 -- शिकोहाबाद के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी से बाजार आई दो किशोरी गायब हो गई। पीड़िता ने अपनी बेटियों को तलाश किया लेकिन दोनों का सुराग नहीं लगा। पीड़िता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। नजमा पत्नी मोहम्मद रफीक निवासी पंजाबी कालोनी कटरा मीरा दो बेटी कोमल (16), सुहाना (15) 20 मार्च को घर से बाजार में कुछ सामान खरीदने के लिए गई थी। जब दोनों किशोरी काफी देर तक घर नहीं आई तो परिजनों को उनकी चिंता हुई। उन्होंने आसपास इलाके के साथ ही अपने रिश्तेदारों के यहां तलाश किया लेकिन उनका कहीं सुराग नहीं लगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.