लखीमपुरखीरी, मार्च 25 -- मोहम्मदी। क्षेत्र के एक गांव से बाजार में सामान खरीदने आई किशोरी अचानक लापता हो गई। देर रात तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने तलाश कर पुलिस को सूचना दी मामले में किस दर्ज कर लिया है। पिता ने बताया उसकी पुत्री मंगलवार को कस्बा में घर का सामान खरीदने गई थी। देर शाम तक वापस न आने पर तलाश शुरू की गई। जानकारी न मिलने पर बुधवार को घटना की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर तलाश शुरू की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...