बक्सर, जून 12 -- पेज तीन के लिए --- बक्सर। शहर के बाजार समिति रोड से करीब 3 महीने पहले चुराई गई स्कॉर्पियो सिवान से बरामद कर ली गयी। शहर के बाजार समिति रोड निवासी अभय पांडेय ने टाउन थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि 31 मार्च की सुबह उनकी स्कॉर्पियो चुरा ली गई। बीते दिनों सिवान की पुलिस ने एक स्कॉर्पियो सवार को एक मुकदमे के सिलसिले में गिरफ्तार किया और स्कॉर्पियो जब्त कर थाने में लगा दिया। जांच-पड़ताल के दौरान स्कॉर्पियो के असली मालिक का पता चला। फिर सिवान की पुलिस ने बक्सर पुलिस को सूचित किया। यह भी पढ़ें- बाजार समिति रोड से चुराई गई स्कॉर्पियो सिवान से बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...