आरा, मार्च 12 -- आरा। शहर की बाजार समिति में निर्माणाधीन संरचनाओं का डीएम ने बुधवार को स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्ध पूर्णता की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जाए। साथ ही कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों के पालन करने और सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...