मुजफ्फरपुर, जून 12 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। अहियापुर स्थित बाजार समिति को आधुनिक रूप देने के लिए बाजार समिति प्रबंधन को एक करोड़ 30 लाख रुपये और आवंटन किए गए हैं। समिति में जारी आधुनिकीकरण के तीसरे व अंतिम चरण लिए सरकार ने यह राशि उपलब्ध कराई है। इस चरण में बाजार समिति परिसर के संचार सुविधाओं को और बेहतर किया जाना है।

आधुनिकीकरण के लिए आवंटन इसको लेकर जिला कृषि कार्यालय ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए करीब 6.74 करोड़ रुपये मांगे थे। इसके एवज में विभागीय मुख्यालय ने फिलहाल 1.30 करोड़ रुपये का आवंटन दिया है। महालेखाकार से भी इसकी स्वीकृति मिल चुकी है। इस राशि से बाजार समिति में नियंत्रण कक्ष की स्थापना से लेकर पूरे परिसर को हाई स्पीड इंटरनेट सुविधा से लैस किया जाना हे। परिसर में जगह-जगह वाईफाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उच्च क्षमता व...