मोतिहारी, फरवरी 18 -- मोतिहारी, हिप्र.। मोतिहारी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के 27वीं कार्यकारिणी की दूसरी बैठक बंजरिया पंडाल स्थित होटल वी के गार्डन के सभागार में सोमवार को हुई। चैंबर अध्यक्ष महेश सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। सभा की शुरुआत में विशेष आमंत्रित पूर्व कार्यकारिणी सदस्य श्याम कुमार , विद्याव्रत जायसवाल और संतोष कुमार का स्वागत किया गया। महासचिव आलोक कुमार ने गत बैठक की कार्यवाही की रिपोर्ट और गतिविधियों की रिपोर्ट सभा के समक्ष रखी। कोषाध्यक्ष अनिल बोहरा ने आय व्यय की जानकारी दी । अध्यक्ष महेश सिन्हा ने कहा कि व्यवसाई के हित में मोतिहारी चैंबर सदैव तत्पर है, उन्होंने कहा कि कार्यकाल की प्राथमिकता चैंबर भवन का निर्माण रहेगा। सत्र 2026 के समस्त विभागों का बंटवारा पर चर्चा किया गया। सत्र 2026 के सदस्यता नवीनीकरण बकाया शुल्क 31 मार्च तक सभी ...