रांची, जनवरी 5 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजारटांड़ सब्जी मंडी से सोमवार को बाजार समिति ने बिचौलिए को बाहर कर दिया। किसान पंकज कुजूर, प्रेम उरांव और विशेश्वर मिंज ने बताया कि अब वे अपने खेत की फसल खुद बेच रहे हैं, जिससे उन्हें पहले की तुलना में अधिक लाभ हो रहा है। इसके साथ ही आम ग्राहकों को अब उचित मूल्य पर ताजी सब्जियां मिल रही हैं। पूर्व में किसानों को अपनी फसल बिचौलिए के माध्यम से बेचनी पड़ती थी, इससे उनकी मेहनत का सही मूल्य नहीं मिल पाता था। वहीं, खुदरा विक्रेता भी ग्राहकों से लगभग दोगुना दाम वसूलते थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.