बाजार समितियों में छोटे-छोटे स्थान उपलब्ध कराए जाएंगे : मुख्यमंत्री
पटना, सितम्बर 2 -- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि बाजार समितियों में छोटे-छोटे स्थान उपलब्ध कराए जाएंगे। ताकि, छोटे व्यवसायियों और खाद्यान्न कारोबार से जुड़े लोगों को भी अपना व्यवसाय संचालित करने के लिए उचित स्थान मिल सके। इससे स्थानीय स्तर पर व्यापार को बढ़ावा मिलेगा तथा किसानों और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। उन्होंने कृषि विभाग को इसकी योजना तैयार करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री बुधवार को बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज में बिहार राज्य खाद्यान्न व्यवसायिक संघ की ओर से खाद्यान्न एवं खाद्य पदार्थ व्यवसायियों के राज्यस्तरीय सम्मेलन सह 101वीं रामलखन प्रसाद गुप्त जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेती की मेहनत और बाजार की ताकत जब एक साथ आती है तो समृद्धि का रास्ता खुलता है। बिहार की अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.