कोडरमा, जून 4 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र के बाजार में निर्माणाधीन शेड में अनियमितता की शिकायत मिलने के बाद नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा एवं नगर उपाध्यक्ष आदर्श पंकज ने बुधवार को निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं उपयोग की जा रही निर्माण सामग्री की बारीकी से जांच की। नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा ने बताया कि संवेदक को स्वीकृत प्राक्कलन (एस्टीमेट) के अनुरूप ही निर्माण कार्य करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि निर्माण में उपयोग की जा रही 12 एमएम छड़ की भी मौके पर जांच की गई है। यह भी पढ़ें- घटिया निर्माण पर भड़कीं नपं अध्यक्ष, जांच के निर्देश वहीं गिट्टी की गुणवत्ता को लेकर उठी शिकायतों के मद्देनजर संबंधित अभियंता को नमूना लेकर लैब टेस्ट कराने का निर्दे...