सहारनपुर, मई 1 -- नानौता। नगर के गंगोह रोड स्थित बाजार में अचानक एक हिरण के पहुंच जाने से व्यापारियों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। हिरण कभी एक दुकान की ओर भागता तो कभी दूसरी दुकान में घुसने का प्रयास करता दिखाई दिया। जिससे आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाजार में अचानक हिरण आने से कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। व्यापारी अपनी दुकानों से बाहर निकल आए और हिरण को सुरक्षित पकड़ने का प्रयास करने लगे। काफी देर तक हिरण इधर-उधर भागता रहा, जिससे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना मिलने पर नगर पंचायत के सभासद कालू खान मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से हिरण को पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- आगरा नहर किनारे दिखा अजगर इस दौरान हिरण को पकड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हिरण ...