नई दिल्ली, मार्च 12 -- घरेलू शेयर बाजार लगातार दबाव में है। बाजार में तेज गिरावट देखने को मिल रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को इंट्राडे के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया है। गिरावट की इस आंधी में भी अडानी ग्रुप के एक शेयर में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। अडानी ग्रुप की यह कंपनी अडानी टोटल गैस लिमिटेड है। अडानी टोटल गैस के शेयर गुरुवार को BSE में 13 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 650 रुपये पर जा पहुंचे हैं। कंपनी के शेयरों में दो दिन में 35 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। 2 दिन में 476 रुपये से बढ़कर 650 रुपये पर पहुंच गए शेयरअडानी ग्रुप की कंपनी अडानी टोटल गैस लिमिटेड (Adani Total Gas) के शेयर दो दिन से रॉकेट सा उड़ रहे हैं। 2 दिन में अडानी टोटल गैस के शेयर 35 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.