सीवान, अप्रैल 3 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। मिडिल ईस्ट में ईरान व इजराइल के बीच युद्ध का असर धीरे-धीरे यहां भी देखने को मिलने लगा है। रोजमर्रा की कई वस्तुओं का दाम पहले की अपेक्षा बढ़ गया है तो कई वस्तुओं की निर्बाध रूप से आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस तरह की समस्या के कारण जरूरतमंद लोगों को थोड़ी -बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर को बाजार में उपलब्ध दवाओं का स्टॉक व दाम को लेकर पड़ताल की गयी। कई दुकानदारों ने अपनी-अपनी परेशानियों को साझा किया। सदभावना मेडिकल हॉल के संचालक धनंजय कुमार ने बताया कि युद्ध को लेकर दवाओं की बिक्री व उपलब्धता पर फिलहाल कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। काउंटर पर आने वाले लोगों को पहले की ही तरह दवाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं और इसकी आपूर्ति को लेकर भी किसी तरह की कोई परेशानियों का सामना नहीं करना पड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.