गोरखपुर, अगस्त 23 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। भाजपा के नवागत महानगर उपाध्यक्ष मनीष जैन ने वैश्य समाज के बीच संगठन को और मजबूत करने की कार्ययोजना सामने रखी है। रविवार को साहबगंज में हुई महानगर की बैठक में उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को सीधे संगठन तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों व जनप्रतिनिधियों के सामने प्रभावी ढंग से रखने को प्राथमिकता देने की बात कही। बैठक से पहले कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मनीष जैन ने कहा कि भाजपा सरकार ने वैश्य समाज और व्यापारियों के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। व्यापार सुगमता, डिजिटल व्यवस्था, बाजारों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और व्यापारियों की सुरक्षा पर भी सरकार ने काम किया है। बैठक में विशाल गुप्त, जय प्रकाश शर्मा, सोनू अग्रहरि, राहुल वर्मा, राजू गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

हि...