बिहारशरीफ, अप्रैल 24 -- चेवाड़ा, निज संवाददाता। अम्बेडकर चौक से बाजार की ओर जाने वाले मुख्य सड़क पर हर दिन जाम लग रहा है। इससे बाजार आने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जाम के दौरान चार पहिया वाहन को उतनी परेशानी नहीं होती जितनी बाइक चालकों को होती हैं। जाम के दौरान उन्हें इस भीषण गर्मी में चिलचिलाती धुप में खड़ा रहना पड़ता है। बाजार के रामविलास, नरेश कुमार, सुशील कुमार, दीपक कुमार, दीपक चौधरी, राहुल व अन्य ने बताया की सड़क पर ठेला लगा देने से दुकान आने का भी रास्ता जाम हो जाता है। सड़क पर ठेला रहने से सबसे अधिक परेशानी अम्बेडकर चौक के मुहाने पर होती है। लोगों ने डीएम शेखर आनंद से जाम से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.