नई दिल्ली, मार्च 12 -- पेंट और कोटिंग बनाने वाली कंपनी अक्जोनोबेल इंडिया का नाम बदलकर अब 'JSW डुलक्स' हो गया है। कंपनी को कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय (एमसीए) से इसके लिए जरूरी मंजूरी मिल गई है।JSW पेंट्स बन गई है होल्डिंग कंपनी जानकारी के लिए आपको बता दें कि JSW पेंट्स ने 10 दिसंबर, 2025 को एक शेयर खरीद समझौते के तहत अक्जोनोबेल इंडिया में 60.76 प्रतिशत की बहुलांश हिस्सेदारी हासिल की थी, जिसके बाद वह कंपनी की प्रवर्तक (प्रमोटर) और होल्डिंग कंपनी बन गई है। बहरहाल, नाम में बदलाव की खबर के बीच गुरुवार को अक्जोनोबेल इंडिया के शेयर डिमांड में रहे। सप्ताह के चौथे दिन शेयर की कीमत 2889.20 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 1.30% उछाल के साथ 2935.30 रुपये तक पहुंच गई।क्या कहा कंपनी ने? अक्जोनोबेल इंडिया की ओर से शेयर बाजार को दी गई जानकारी के अनुस...