बाजार में लगा कूड़े का अंबार, जिम्मेदार बेपरवाह
आजमगढ़, मई 1 -- शाहगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड सठियांव के शाहगढ़ बाजार में नियमित साफ-सफाई न होने से जगह-जगह कूड़े का अंबार लगा है। जिससे बाजार वासियों में आक्रोश है।नियमित साफ-सफाई और कूड़े की उठान न होने से शाहगढ़ चौराहा सहित बाजार में जगह-जगह गंदगी पसरी हुई है। कूड़े के ढेर से उठ रही दुर्गंध से आसपास के दुकानदारों और राहगीरों का जीना दूभर हो गया है। गर्मी और बारिश के बाद स्थिति और गंभीर हो गई है। जिससे संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। दुकानदारों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों और ग्राम पंचायत को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। सफाईकर्मियों की अनियमितता के कारण कूड़ा समय से नहीं उठाया जा रहा है, जिससे समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। राहगीरों और व्यापारियों ने प्रशासन से जल्द सफाई व्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.