शाहजहांपुर, मार्च 1 -- युवक ने कुछ लोगों पर मारपीट करने एवं फायरिंग करते हुए भाग जाने का आरोप लगाया। पुलिस में मुकदमा दर्ज कर लिया। मंसूरपुर गौटियां के करन भूटिया ने बताया कि वह अपने साथी केलरगंज मोहल्ला निवासी रेनू गुप्ता पुत्र पंकज गुप्ता व कुंवरगंज मोहल्ला निवासी माधव सिंह पुत्र मनोज सिंह के साथ शुक्रवार रात कपड़े की खरीदारी करने के लिए तिलहर बाजार गया था। आरोप है कि इसी दौरान सिंह कॉलोनी के अभिराज ठाकुर, इमली मोहल्ला के संजय वाल्मीकि व एक अज्ञात व्यक्ति के साथ आए और गाली गलौज करते हुए ईट पत्थर उठाकर मारने लगे। आरोप है कि जब लोगों ने ललकारा तो अभिराज ठाकुर फायर करते हुए भाग गया। कोतवाल जुगुल किशोर पाल ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...