नई दिल्ली, मार्च 30 -- शेयर बाजार में सोमवार को एक बार फिर से भारी बिकवाली का माहौल रहा। हालांकि, इस बिकवाली वाले माहौल में भी शुगर कंपनियों के शेयर डिमांड में रहे। धामपुर शुगर मिल्स लिमिटेड, डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड, द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड, श्री रेणुका शुगर्स लिमिटेड, बजाज हिंदुस्तान शुगर और प्राज इंडस्ट्रीज लिमिटेड जैसी चीनी कंपनियों के शेयर 2% से 16% तक की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।कंपनी के शेयर का परफॉर्मेंस धामपुर शुगर मिल्स लिमिटेड- ट्रेडिंग के दौरान यह शेयर करीब 8 पर्सेंट बढ़कर 146.45 रुपये तक जा पहुंचा। डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड- ट्रेडिंग के दौरान शेयर करीब 16 पर्सेंट बढ़कर 401.50 रुपये तक जा पहुंचा। द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड- ट्रेडिंग के दौरान शेयर करीब 10 पर्सेंट चढ़कर 48.30 ...