नई दिल्ली, जुलाई 22 -- वैसे तो बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में भूचाल मचा था लेकिन इस माहौल के बीच भी कुछ शेयरों की जबरदस्त डिमांड थी। ऐसा ही एक शेयर Cyient डीएलएम का है। यह शेयर इंट्रा-डे के दौरान 18% बढ़कर Rs.733.90 के स्तर तक पहुंच गया। यह शेयर के नए 52-हफ्ते का हाई है। शेयर में तेजी क्यों आई और इसका परफॉर्मेंस कैसा रहा है। आइए डिटेल में जानते हैं।कैसे रहे तिमाही नतीजे? दरअसल, Cyient डीएलएम ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1FY27) के लिए मजबूत कमाई और अच्छी ऑर्डर बुक की स्थिति की जानकारी दी है। कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर (YoY) 34.3% बढ़कर Rs.373.8 करोड़ हो गया। इसमें एयरोस्पेस (40% YoY) और इंडस्ट्रियल (90% YoY) सेक्टर का बड़ा योगदान रहा। एबिटा की बात करें तो सालाना आधार पर 56.2% बढ़कर Rs.39.2 करोड़ हो गया। वहीं, मार्जिन 10.5%...