रामपुर, मार्च 16 -- रमजान को खत्म होने में कुछ दिन शेष है लेकिन, ईद के त्योहार को लेकर शहर के मिस्टनगंज, ज्वालानगर और अन्य मुख्य बाजारों में ग्राहकों की रौनक देखने को मिल रही है। बाजारों में कपड़ों, जूतों, इत्र, टोपी और मिठाइयों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली। खासकर शाम को इफ्तार के बाद बाजारों में लोगो की चहल-पहल बढ़ जाती है और देर रात तक खरीदारी का सिलसिला चलता रहता है। दुकानदारों का कहना है कि रमजान के आखिरी सप्ताह में बिक्री और तेज होने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ईद की तैयारियों को लेकर बाजार में हर दिन रौनक बढ़ती जा रही है और दुकानदार भी नए-नए डिजाइन के कपड़े और सामान सजा कर ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। ईद के चलते बाजारों में ग्राहकों के लिए नए ट्रैडं के कपड़े आए है जैसे अरमानी कुर्ता पजामा। साथ ही बाजारों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.