कटिहार, फरवरी 12 -- कटिहार। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर नगर पंचायत के मुख्य बाजार गेड़ाबाड़ी में बेरिकेटिंग को लेकर गुरुवार को करीब एक घंटा हाई वोल्टेज ड्रामा चला रहा। बीते तीन दिनों से गेड़ाबाड़ी में अतिक्रमण हटाने के बाद बाजार में सौंदर्यीकरण को लेकर सर्विस रोड से 5 फीट छोड़कर 15 फीट तक बेरिकेटिंग किया जा रहा था। स्थानीय दुकानदार ने बेरिकेडिंग का विरोध किया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अंचल पदाधिकारी सशत्र पुलिस बल के साथ पहुंचे और बाजार में स्थिति का जायजा लिया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी ने बैरिकेडिंग जारी रखने का निर्देश दिया और दुकानदारों को एक सप्ताह तक समान स्थिति में दुकान चलाने का निर्देश दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर महाजाम की समस्या से निजात दिलाने को लेकर नगर पंचायत के प्रशासनिक अधिकारी ने पूर्णि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.