नैनीताल, फरवरी 9 -- नैनीताल। ऊनी धागों और क्रोशिए की मदद से तैयार खिलौने और एक्सेसरीज बाजार में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं, जिससे स्थानीय कारीगरों को आय का नया जरिया मिल रहा है। व्यापारी कैलाश मिश्रा ने बताया कि इन ऊनी खिलौनों की कीमत 500 से 5000 रुपये तक है। कैलाश मिश्रा के अनुसार ये खिलौने मुलायम और सुरक्षित होते हैं, जिससे ये बच्चों के लिए उपयुक्त हैं। वहीं अपनी सुंदर बनावट और रचनात्मकता के कारण बड़े लोग भी इन्हें पसंद कर रहे हैं। बढ़ती मांग को देखते हुए आने वाले समय में इससे और लोगों को रोजगार मिलने की संभावना जताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.