लातेहार, दिसम्बर 13 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह बाजार में लघु सिंचाई विभाग से लाखों रुपये से पीसीसी सड़क निर्माण में अनियमितता बरतने की शिकायत मिली है। कई लोगो ने घटिया सड़क निर्माण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निवेदन भी अधिकारियों से किया है। सांसद प्रतिनिधि विनय सिंह, वेद प्रकाश, शंकर आदि कई लोगो ने बताया कि प्राक्कलन के अनुरूप पीसीसी सड़क का निर्माण नही कराया जा रहा है। निर्माण के दौरान जब ग्रामीण उसे सुधारने के लिए ठीकेदार को बोल रहे हैं तो इसे अनसुना कर दिया जा रहा है। उसे सुधारने की जरूरत नही समझी जा रही है। ठीक ढंग से पानी का पटवन भी सड़क पर नही किया जा रहा है। ज्यादा बालू डाल देने से बाइक सवारों के दुर्घटना की संभावना बन गई है। सांसद प्रतिनिधि विनय सिंह ने कहा कि जांच करने से यह पता चल जाएगा कि कितना गुणवत्तापूर्ण सड़क का निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.