अलीगढ़, फरवरी 24 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। होली के बाजार में रंग ही नहीं पिचकारी भी लोगों को लुभा रही है। हलवाई खाना, फूल चौराहा, सब्जी मंडी बाजार में पिचकारियों की बड़ी-बड़ी दुकानें सजी हुई है। मंगलवार को बाजार में ग्राहकों की बेतहाशा भी दिखी। जैसे-जैसे त्योहार पास आता जा रहा है। वैसे-वैसे बाजार में रौनक बढ़ती जा रही है। लोगों ने होली की तैयारियों के लिए निकलना शुरु कर दिया है। मंगलवार को सब्जी मंडी बाजार में इतनी भीड़ थी कि जाम लगा हुआ था। लोग पिचकारी और रंगों की दुकानों पर जमघट लगाए थे। किसी को पॉवर गन पिचकारी तो किसी को स्कूल बैग पिचकारी चाहिए थी। विभिन्न कार्टून स्टीकर के साथ बनाई गई पिचकारी को स्कूल बैग की तरह बच्चों के कंधे पर लटका दिया जाता है। इस पिचकारी को बच्चे बेहद पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा पॉवर गन के नाम से कई पिचकारी ...