कुशीनगर, अप्रैल 9 -- कुशीनगर। कुशीनगर में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत जिले की करीब 42 हजार किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में से एक है, जिसका मुख्य कारण एचपीवी संक्रमण होता है। ऐसे में समय रहते वैक्सीन लगवाना इस गंभीर बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका माना जाता है। एक अप्रैल से शुरू हुए इस अभियान की रफ्तार फिलहाल धीमी नजर आ रही है। अब तक महज 11 किशोरियों को ही वैक्सीन लगाई जा सकी है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि जागरूकता की कमी और अभिभावकों में संकोच इसके पीछे की बड़ी वजह है। हालांकि, विभाग द्वारा अब तेजी लाने के लिए विशेष प्रयास किए जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.