बाजार में धड़ल्ले से बिक रहा है केमिकल कलर वाला लौंग-जीरा! पुलिस के बताए टेस्ट से करें चेक
नई दिल्ली, अगस्त 5 -- केमिकल कलर, टैलकम पाउडर मिले हुए मसाले बाजार में धड़ल्ले से बिक रहे हैं। गरम मसाला, लौंग, जीरा, सौंफ जैसे मसाले जो आपके किचन में रोजाना इस्तेमाल होते हैं, सभी मिलावटी हो सकते हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि हाल ही में हैदराबाद पुलिस की छापेमारी में पाया गया है। हैदराबाद फूड एडल्टरेशन सर्विलांस टीम (H-FAST) ने GHMC के फूड सेफ्टी विभाग के साथ मिलकर शहर के अलग-अलग मसाला कारोबारी और प्रोसेसिंग यूनिट्स पर एक साथ छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान करीब 25 टन मिलावटी मसाले बरामद किए गए। बरामद किए गए मसालों में कपड़े वाली डाई, टैलकम पाउडर और केमिकल कलर मिलाए गए थे। इसके बाद हैदराबाद पुलिस ने रंगी हुई लौंग की वीडियो शेयर कर असली मसालों की पहचान करने का तरीका बताया है।लौंग में क्या थी मिलावट लौंग का इस्तेमाल हम सब्जी का मसाला तैयार करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.