मेरठ, मई 11 -- खनन विभाग की कार्रवाई के बाद भी खनन माफियाओं के ट्रैक्टर-ट्रॉली, डंफर फर्राटा भर रहे है। बाजार में दौड़ते मिट्टी से भरे खनन माफियाओं के ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और डंफरों से उड़ने वाली धूल से परेशान व्यापारियों ने खनन अधिकारी और एसडीएम सरधना से सिकायत करने की बात कही। व्यापारियों ने बताया कि दौराला-सरधना मार्ग पर रेलवे फाटक के पास लगभग 100 बीघा जमीन पर विकसित की जा रही कॉलोनी में पिछले एक महीने से लगातार मिट्टी भराव का कार्य चल रहा है। खनन माफिया कॉलोनी के भराव के लिए दौराला, मटौर, पनवाड़ी, इकलौता, बड़कली, चिरौड़ी आदि गांवों से खनन कर ट्रैक्टर ट्रॉली और डंफरों से मिट्टी भरकर डाल रहे है। बिल्डर द्वार बाजार में दौड़ते मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली और डंफरों से उड़ने वाली धूल से बचाव के लिए छिड़काव भी नही़ करा रहा है। जिससे दुकानों ...