लातेहार, दिसम्बर 31 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह बाजार स्थित डीलर मुरारी लाल के घर के बगल में सोलर जलमीनार लगभग दो साल से खराब होकर पड़ी हुई है। उसे ठीक कर पानी सप्लाई नही की जा रही है। ग्रामीणों को जलमीनार का तनिक भी लाभ नही मिल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि तीन लाख रुपये से अधिक खर्च कर जलमीनार का निर्माण कराया गया था। चापानल से पाइप हटा लिया गया है। ग्रामीण यह कहते सुने जा रहे हैं कि राशि की हेराफेरी करने की मंशा से ही इस जलमीनार का निर्माण कराया गया था, जो अब अपनी दशा को खुद बयां कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.