सासाराम, मार्च 15 -- करगहर, एक संवाददाता। स्थानीय बाजार में शनिवार की देर शाम तीन युवकों में किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। तू-तू, मैं-मैं के बाद गाली गलौज शुरू हो गई। इस क्रम में एक युवक उन्हें भयभीत करने के लिए कट्टा लहराने लगा। घटना के दौरान बाजार में गश्ती दल को आते देखकर कट्टा लहराने वाला युवक भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...