इटावा औरैया, मार्च 19 -- कस्बा बकेवर, लखना सहित महेवा, अहेरीपुर, निवाड़ीकला में ईद त्यौहार नजदीक आने के साथ ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। रोजेदार देर रात तक खरीदारी में जुटे हैं। रेडीमेड कपड़े, सेवइयां और जूते-चप्पल की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। रमजान का महीना अब अपने अंतिम चरण में है। गुरुवार को 29 रोजे पूरे हो गए, जिसके बाद ईद की तैयारी तेज हो गई है। बाजारों में खरीदारी का सिलसिला लगातार जारी है। कपड़ों की दुकानों पर विशेष भीड़ देखी जा रही है। नई डिजाइन के कुर्ता-कुर्ती, पायजामा, पठानी सूट, बच्चों के फैंसी कपड़े और महिलाओं के सूट-दुपट्टे ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। युवतियों में अफगानी सूट और शरारा की मांग अधिक है। जिसके चलते बाजारों में भी जमकर खरीदारी हो रही है। जूते-चप्पल, चूड़ी, इत्र और टोपी की दुकानों पर भी खरीदारो...