बाजार में तूफान के बीच 17% क्रैश हुआ यह शेयर, 2 बड़े ब्रोकरेज ने भी दिया झटका
नई दिल्ली, जुलाई 1 -- शेयर बाजार भले ही बुधवार को गुलजार रहा हो लेकिन लिस्टेड कंपनी- KPIT टेक्नोलॉजीज के शेयर में बड़ी गिरावट देखी गई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन KPIT टेक्नोलॉजीज के शेयर 17% से ज्यादा गिरकर 556 रुपये पर आ गए। यह गिरावट ऐसे समय में आई जब कंपनी ने अपने यूरोपीय क्लाइंट्स से जुड़े रेवेन्यू में अचानक आई कमी के बारे में जानकारी दी। KPIT ने कहा कि उसे अब उम्मीद है कि नतीजे पहले के अनुमानों से कम रहेंगे। पिछले कुछ हफ्तों के दौरान यूरोप के कुछ प्रमुख ऑटोमोबाइल निर्माताओं (OEMs) की ओर से अचानक ऑर्डर और खर्च में कटौती देखने को मिली है। इसके चलते Q1FY27 में अमेरिकी डॉलर के आधार पर कंपनी की आय में करीब 1% की सालाना गिरावट रहने का अनुमान है। कंपनी ने कहा कि यह स्थिति हाल ही में पैदा हुई है और पहले इसका अंदाजा नहीं था। KPIT ने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.