मिर्जापुर, अप्रैल 9 -- जिगना, हिन्दुस्तान संवाद । स्थानीय थाना क्षेत्र के बरहां खुर्द गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बीती रात अराजकतत्वों ने बालिका शौचालय में लगा नल तोड़कर टाइल्स उखाड़ दिया। दिव्यांग बच्चों के लिए बना रैम्प भी उखाड़ ले गए। प्रधानाध्यापक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जिगना के बरहां खुर्द गांव में प्राथमिक विद्यालय है। इसमें कुल 92 बच्चों को नामांकन कराया है। प्रधानाध्यापक रमेशचंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि अराजकतत्वों ने विद्यालय का नल तोड़ दिया है। साथ ही टाइल्स और दिव्यांग बच्चों का रैम्प भी उखाड़ ले गए हैं। दक्षिण की ओर चहारदीवारी का निर्माण नहीं कराए जाने से विद्यालय के अंदर असुरक्षा का माहौल बन रहता है। कभी घड़रोज तो कभी छुट्टा पशु अंदर धमाचौकड़ी करते हैं। जिससे पठन पाठन बाधित होता है। प्रधान अनिल कुमार बिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.