सहरसा, अप्रैल 8 -- सोनवर्षा राज। नगर पंचायत के मुख्य बाजार और प्रमुख चौक-चौराहों पर लगातार जाम की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। छोटे-बड़े वाहन चालक सड़कों पर गाड़ी खड़ी कर सवारी चढ़ाने-उतारने में लगे रहते हैं, जिससे दिनभर आवागमन बाधित रहता है। देहद मोड़, जेपी चौक और भगत सिंह चौक जैसे व्यस्त स्थानों पर हालात और भी खराब हैं। वहीं भारी ट्रकों द्वारा सड़क पर ही सामान उतारने से स्थिति और बिगड़ जाती है। वर्षों पहले बने बस पड़ाव के अब तक चालू नहीं होने से समस्या बढ़ती जा रही है। जाम के कारण आमजन और वाहन चालकों का समय बर्बाद हो रहा है तथा घंटों फंसे रहने की नौबत आती है। प्रशासनिक प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.