भभुआ, मई 4 -- रामपुर। लगन के मौसम में बेलांव बाजार में छोटे नोट की कमी से दुकानदारों की परेशानी बढ़ गई है। लग्न में खरीदारी करने के लिए दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। दुकानदार घुटुर मिश्रा व गोरख गुप्ता ने बताया कि जो ग्राहक 10-20 रुपए के सामान की खरीदारी कर रहे हैं, वह 100-200 का नोट और जो 100-200 रुपए की सामग्री ले रहे हैं वह 500 रुपए के नोट दे रहे हैं। ग्राहक छोटे नोट नहीं दे रहे हैं। इससे परेशानी बढ़ गई है। छोटा नोट के अभाव में सामान वापस रखवाना पड़ रहा है। इसका असर कारोबार पर पड़ रहा है। कई दुकानों पर दौड़ लगाने के बाद बड़े नोट का खुला मिल पा रहा है।

जल संकट धरती माता मंदिर परिसर में पेयजल संकट अधौरा। प्रखंड के लोहदी धरती माता मंदिर परिसर में जल संकट उत्पन्न हो गया है। जंगल के पहाड़ी जलश्रोतो का पानी गर्मी से सूखने और मंदिर के ...