बदायूं, मार्च 2 -- बदायूं, संवाददाता। होलिका पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट जरूर है और बाजार इलाके में नो एंट्री व्यवस्था लागू कर दी है। मगर पुलिस की सुस्ती के चलते फिर भी बाजार में वाहन घूम रहे हैं और जाम के हालात बन रहे हैं। बाजार में फिर भी जाम लग रहा है और दिनभर राहगीर परेशान रहे हैं। त्योहारी सीजन में भी पुलिस सख्ती से नो एंट्री व्यवस्था लागू नहीं कर पा रही है। इसीलिए लोग परेशान हैं। रविवार को शहर का बाजार जाम से जूझता रहा है। एक तो साप्ताहिक बाजार की वजह से गांधी ग्राउंड इलाका जाम में फंसा रहा है। ऊपर से शहर में हर मार्ग पर ई-रिक्शा व आटो जाम लगाते रहे। शहर में पुलिस की ओर से नो एंट्री व्यवस्था लागू है लेकिन फिर भी पुलिस वाहनों को नहीं रोक पा रही है। शहर के घंटाघर से छह सड़का-गांधी ग्राउंड मार्ग, मथुरिया द्वार से गोपीचौक-लावेला चौ...