रुडकी, दिसम्बर 28 -- रविवार दोपहर एक नील गाय अचानक अनाज मंडी के पास बाजार में जा घुसी। इसी दौरान मची भगदड़ से एक युवती घायल हो गई। बाद में वन विभाग की टीम किसी तरह रेस्क्यू कर नील गाय को अपने साथ लेकर गई। रविवार दोपहर करीब दो बजे एक नील गाय पुराने अस्पताल वाले रास्ते से आते हुए अनाज मंडी बाजार में घुस गई। नील गाय के बाजार में घुसने से भगदड़ मच गई। रास्ता नहीं मिलने से नील गाय दुकानों में घुसने लगी। इसी बीच मची भगदड़ में स्कूटी सवार एक युवती गिर गई और घायल हो गई। आसपास के लोगों ने घायल युवती को किसी तरह भीड़ से निकालकर दुकान में बैठाया। इसके बाद उन्हें अस्प्ताल पहुंचाया। वहीं काफी देर तक बाजार में भगदड़ रही। इसके बाद नील गाय नाले में गिर गई। इसी बीच किसी ने वन विभाग को मामले की जानकारी दी। वन विभाग की टीम ने किसी तरह नील गाय का रेस्क्यू कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.