नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। शेयर बाजार में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है। देश की दिग्गज कंपनियों में पैसा लगाए बैठे निवेशकों को भारी घाटा हो रही है। ऐसी स्थिति में लोग सुरक्षित निवेश विकल्पों को तलाश रही है। इसी का नतीजा है कि बैंकों में जमा राशि तेजी से बढ़ रही है, जिसमें अगस्त के दौरान सालाना आधार पर 17.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उधर, कॉरपोरेट बांड में भी लोग अब निवेश कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- एफपीआई ने बाजार से निकाले 35,860 करोड़ रुपयेविभिन्न कारणों से जमा वृद्धि हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से जारी मासिक रिपोर्ट से पता चलता है कि अगस्त में बैंकों के अंदर जमा में दर्ज की गई बढ़ोतरी बीते 15 वर्षों में सबसे अधिक रही है। इससे पहले दिसंबर 2011 को जमा वृद्धि 18.1 प्रतिशत दर्ज की गई थी। इस...