नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- Stock in News: घरेलू शेयर बाजार में भले ही आज भारी गिरावट देखने को मिली है। लेकिन एक स्टॉक के शेयरों को खरीदने की होड़ सी मची हुई है। हम बात कर रहे हैं क्रॉस लिमिटेड की। कंपनी के शेयरों में आज अपर सर्किट लगा है। जिसके बाद स्टॉक का दाम 20 प्रतिशत चढ़ गया। बता दें, बीएसई में स्टॉक 311.05 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 20 प्रतिशत की उछाल के बाद 326.80 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। यह बीएसई में स्टॉक 52 वीक हाई भी है।तिमाही नतीजों से निवेशक हुए गदगद (Kross Q2 Results) कंपनी ने दी जानकारी में कहा है कि सितंबर तिमाही के दौरान कुल 235.09 करोड़ रुपये का रेवन्यू रहा है। सालाना आधार पर कंपनी के रेवन्यू में 79.60 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 130.92 करोड...