बाजार में कीमत ज्यादा, केंद्रों पर सुस्त पड़ी गेहूं खरीद की रफ्तार
मोतिहारी, जून 14 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता । जिले में गेहूं की खरीद लक्ष्य से काफी पीछे है। अधिप्राप्ति तिथि विस्तारित करने के बावजूद गेहूं की खरीद रफ्तार नहीं पकड़ सकी। गेहूं खरीद की अंतिम तिथि में मात्र एक दिन और समय बाकी है यानी 15 जून तक ही गेहूं की खरीद होगी। जबकि जिले में 6570 मीट्रिक टन लक्ष्य के विरुद्ध मात्र 1203 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो सकी है। जो लक्ष्य का करीब 18 प्रतिशत है। इस वर्ष 30 मई तक ही गेहूं खरीद की तिथि सहकारिता विभाग के द्वारा निर्धारित की गई थी। इस तिथि को राज्य स्तर से विस्तार किया गया ताकि अधिक से अधिक किसानों से गेहूं की खरीद हो सके। लेकिन बाजार में सरकारी दर के समतुल्य गेहूं का भाव रहने से किसान क्रय केंद्र की ओर रुख नहीं कर सके।
सरकारी रेट और बाजार का भाव सरकारी रेट 2585 रुपए तो बाजार में 2500 रुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.