बाजार में कपड़े की खरीदारी करने गयी महिला लापता
जहानाबाद, अप्रैल 17 -- रतनी, निज संवाददाता। परसबिगहा थाना क्षेत्र के हिरामन बिगहा गांव की एक महिला जहानाबाद बाजार करने गई थी जहां से लापता हो गई। इस मामले में कौशल कुमार ने थाने में अपनी पत्नी के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में सूचक ने उल्लेख किया है कि मेरी पत्नी गुरुवार को घर से बैंक के लिए निकली थी जहां बैंक से उसने एक लाख साठ हजार रुपए की निकासी की। उसके बाद बाजार में बहन की शादी के लिए कपड़ा खरीदने के लिए गई थी। जहां पर उसने मेरी बहन को कपड़ा खरीददारी करवाई उसके बाद उसे चला दिया। देर शाम तक जब घर नहीं पहुंची तो इसकी खोजबीन करना शुरू किया सभी रिश्तेदारों में खोजबीन किया लेकिन कहीं कोई अता-पता नहीं चला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.