कुशीनगर, अप्रैल 7 -- कुशीनगर। गुरवलिया बाजार में इन दिनों एमआरपी से अधिक कीमत पर दैनिक उपयोग के सामानों की बिक्री की जा रही है। बाजार की कई दुकानों पर कोल्ड ड्रिंक, पानी की बोतल, दूध, दही व आइसक्रीम जैसे दैनिक उपयोग के सामान अधिकतम खुदरा मूल्य से अधिक पर बेचा जा रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग पूरी तरह मौन साधे हुए हैं।गर्मी बढ़ते ही ठंडे पेय पदार्थों की मांग में इजाफा हो गया है, जिसका फायदा उठाकर दुकानदार मनमानी कर रहे हैं। ग्राहकों का आरोप है कि दुकानदार प्रति बोतल दो से 10 रुपये तक अधिक वसूल रहे हैं। विरोध करने पर कई बार अभद्र व्यवहार तक किया जाता है या सामान देने से मना कर दिया जाता है। उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत किसी भी पैकेज्ड वस्तु को एमआरपी से अधिक कीमत पर बेचना गैरकानूनी है। इसके बावजूद बाजार में नियमों की धज्जियां उड़ाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.