मुंगेर, अप्रैल 13 -- मुंगेर, निज संवाददाता। महिलाओं में जानलेवा साबित होने वाले सर्वाइकल कैंसर के प्रति स्वास्थ्य विभाग ने मुंगेर जिले में मोर्चा खोल दिया है। राज्य सरकार के निर्देश पर जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में 14 से 15 आयु वर्ग की किशोरियों को ग्राडासिल वैक्सीन लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य जिले की किशोरियों को भविष्य में कैंसर जैसी घातक बीमारी से सुरक्षित करना है। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. मो. फैजउद्दीन ने बताया कि जिले के प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर कैंप मोड में यह टीकाकरण किया जा रहा है। विभाग ने हर केंद्र को प्रतिदिन कम से कम 100 किशोरियों को वैक्सीन देने का लक्ष्य सौंपा है। शनिवार को भी अभियान के तहत 14 वर्ष से अधिक और 15 वर्ष से कम आयु की किशोरियों को वैक्सीन की खुराक दी गई। डॉ. मो. फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.