नई दिल्ली, जून 10 -- सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज की शेयर बाजार में धमाकेदार शुरुआत हुई है। सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज के शेयर तगड़े फायदे के साथ बाजार में लिस्ट हुए हैं। कंपनी के शेयर बुधवार को BSE में 43 पर्सेंट के फायदे के साथ 275.40 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज के शेयर NSE में 39.58 पर्सेंट के प्रीमियम के साथ 268 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। IPO में सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज के शेयर का दाम 192 रुपये था। कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 3 जून को खुला था और यह 5 जून तक ओपन रहा। मजबूत लिस्टिंग के बाद लुढ़क गए सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज के शेयरशानदार लिस्टिंग के ठीक बाद सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज के शेयरों में तेज गिरावट आई है। कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 8 पर्सेंट से ज्यादा लुढ़ककर 249.95 रुपये पर पहुंच गए हैं। वहीं...