नई दिल्ली, मई 19 -- एक छोटी कंपनी गोल्डलाइन फार्मास्युटिकल की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री हुई है। गोल्डलाइन फार्मास्युटिकल के शेयर मंगलवार को करीब 39 पर्सेंट के फायदे के साथ 59.75 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयर 60 रुपये तक भी पहुंचे। आईपीओ में गोल्डलाइन फार्मास्युटिकल के शेयर का दाम 43 रुपये था। कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 12 मई को खुला था और यह 14 मई तक ओपन रहा। गोल्डलाइन फार्मास्युटिकल के आईपीओ का टोटल साइज 12 करोड़ रुपये तक का था। शानदार लिस्टिंग के बाद लुढ़क गए कंपनी के शेयरकरीब 39 पर्सेंट के फायदे के साथ शानदार लिस्टिंग के बाद गोल्डलाइन फार्मास्युटिकल के शेयर लुढ़क गए। गोल्डलाइन फार्मास्युटिकल के शेयर 5 पर्सेंट की गिरावट के साथ 56.77 रुपये पर बंद हुए। कंपनी का मार्केट कैप मंगलवार को 54 करोड़ रुपये से ज्...