बाजार में उतरते ही 20% टूटा यह छोटकू शेयर, फिर शेयर ने मारा यू-टर्न, 5% चढ़ गए दाम
नई दिल्ली, जून 12 -- एक छोटी कंपनी जेनएक्सएआई एनालिटिक्स के शेयर शुक्रवार को बाजार में उतरते ही बिखर गए। जेनएक्सएआई एनालिटिक्स के शेयर शुक्रवार को 20 पर्सेंट के डिस्काउंट के साथ 92.80 रुपये पर बाजार में लिस्ट हुए। IPO में कंपनी के शेयर का दाम 116 रुपये था। हालांकि, कमजोर लिस्टिंग के बाद जेनएक्सएआई एनालिटिक्स के शेयरों ने यू-टर्न लिया और 5 पर्सेंट की तेजी के साथ 97.40 रुपये पर जा पहुंचे हैं। जेनएक्सएआई एनालिटिक्स का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 5 जून को खुला था और यह 9 जून तक ओपन रहा। 17 गुना सब्सक्राइब हुआ था कंपनी का IPOजेनएक्सएआई एनालिटिक्स का आईपीओ (Genxai Analytics IPO) टोटल 16.99 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों की कैटेगरी में 12.59 गुना दांव लगा था। वहीं, गैर-संस्थागत निवेशकों या नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII)...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.